ट्रायल रूम में चेक किये बिना भी आप पता लगा सकते हैं जींस की फिटिंग, यहाँ जानिए कैसे

हम कपड़े खरीदने जाते हैं तो अपने साइज के हिसाब से फिटिंग सब चेक करके खरीदते हैं. कई कपड़ों की दुकान में ट्रायल रूम होता है जहां पर आप अपनी फिटिंग चेक कर सकते हैं.  जब पहनने जाओ तो फिटिंग होने के बजाय ढीली हो जाती है.

अब आपको फिटिंग पता करने के लिए ट्रायल रूम जाने की जरूरत नहीं होगी. जींस फिटिंग के लिए एक अनोखी ट्रिक है. जो भी जींस आपको पसंद आए, उसे अपनी गर्दन पर गोल घुमाकर मापिए.

जींस आपकी पूरी गर्दन को कवर कर रही है तो इसका मतलब है कि यह आपकी कमर पर भी फिट आएगी. अगर जींस गर्दन से बाहर आए तो समझ जाइए कि ये जींस ढीली होगी. ये बेहद ही पॉपुलर तरीका है.

ये तरकीब आपने या कई लोगों ने अपनाई होगी. वैसे इस तरीके से जींस की फिटिंग का पता करना बहुत ही आसान है.  आपको ट्रायल का झंझट नहीं होगा और न ही घर जाने के बाद जीन्स ढीली होने का डर.  अलग-अलग ब्रांड और स्ट्रेचेबल कपड़े की वैराइटी पर यह डिपेंड करता है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!