पांचवें चरण के मतदान से पहले कुंडा के विधायक राजा भैया ने योगी सरकार की जमकर की तारीफ कहा ये…

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होने वाला है जिसको लेकर सत्तारूढ़ दल बीजेपी समेत विपक्ष जोरो पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस बीच अब कुंडा के विधायक रघुनाथ प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने योगी सरकार की तारीफ कर दी है.

राजा भैया ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि, सड़कों को लेकर काम, बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराना साथ ही नहरों में खुदाई के मामले में योगी सरकार ने पिछली सरकारों के मुकाबले बेहतर काम कर के दिखाया है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा में लगातार छह बार से विधायक राजा भैया ने अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को लेकर कहा कि, “हमारी पार्टी का गठन यूपी विधानसभा में 25 साल पूरा करने के बाद जनता के कहने पर किया गया है.

राजा भैया कुंडा विधानसभा सीट से लगातार छह बार निर्दलीय विधायक हैं और सातवीं बार फिर से इस सीट से ताल ठोक रहे हैं. राजा भैया का इस क्षेत्र में खासा प्रभाव माना जाता है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!