प्याज की कचौड़ी घर पर बनाने के लिए देखें इसकी विधि

प्याज की कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री-
-तेल
-आधा छोटा चम्मच जीरा
-आधा छोटा चम्मच धनिया के बीज
-सौंफ
-हींग
-बारीक कटी हुई 1 मिर्च
-आधा छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
-एक चौथाई छोटा चम्मच गरम मसाला
-अमचूर पाउडर
-एक चौथाई छोटा चम्मच चीनी
-नमक
-आधा कप बेसन
-2 टेबल स्पून हरा धनिया
-2 कप मैदा
-1 बड़ा चम्मच रवा या सूजी
-2 टेबल स्पून घी

बनाने की विधि – प्याज की कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले इसका आटा तैयार कर लें। इसके लिए, एक बर्तन में दो कप मैदा, एक बड़ा चम्मच सूजी, थोड़ा सा नमक व घी डालकर मिक्स करें। अब आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथे और इसे सेट होने के लिए कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।आप फिलिंग की तैयारी करें।

इसके लिए आप एक पैन में ऑयल डालकर गर्म करें। अब इसमें जीरा, हींग, सौंफ व धनिया डालकर चटकने दें। इसके बाद इसमें हरी मिर्च व अदरक का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें। अब इसमें कटे हुए प्याज डालें और इसे कुछ देर के लिए भूनें।

इसे हल्का चलाती रहें।अब इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह भूनें। आखिर में इसमें हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें। आपकी स्टफिंग बनकर तैयार है। इसे इस्तेमाल से पहले पूरी तरह से ठंडा होने दें।

अब आप इसे हल्का सा दबाकर चपटा करने के बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म होने दें।जब तेल मीडियम गर्म हो जाए तो इसमें तैयार कचौड़ी डाल दें।अब आप इसे मीडियम आंच पर दोनों साइड्स से अच्छी तरह सिकने तक पकाएं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!