मतदान केंद्र पर जा रहे सपा प्रत्याशी पर 50 लोगों ने रस्ते में किया जानलेवा हमला, काफिले की तीन गाड़ियां तोड़ी

प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा के पहाड़पुर बनोही गांव के मतदान केंद्र पर जा रहे सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर 50 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने गुलशन यादव के काफिले की तीन गाड़ियां तोड़ डालीं।
सपा प्रत्याशी गुलशन यादव रविवार की सुबह करीब 11:00 बजे अपने समर्थकों के साथ कुंडा के पहाड़पुर में मतदान केंद्र पर जा रहे थे। मतदान केंद्र से कुछ दूर पहले ही 50 से अधिक लोगों ने उनकी गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। उनकी तीन गाड़ियों के शीशे टूट गए। इस दौरान पुलिस ने लाठियां लेकर उन्हें दूर तक दौड़ाया। रास्ते में मिली तीन स्कूटी और मोटरसाइकिल पूरी से तोड़ डालीं। बाद में पुलिस किसी तरह गुलशन को लेकर आगे के लिए रवाना हुई।
कुंडा के रैयापुर केंद्र पर गुलशन के एजेंट को उठा ले गए दबंग कुंडा विधानसभा के रैयापुर मतदान केंद्र पर भी वोटिंग के दौरान बवाल हो गया। तीन चार गाड़ियों से पहुंचे कुछ लोगों ने सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के एजेंट राकेश पासी को उठाकर गाड़ियों में ले लिया।
पिटाई से राकेश का सिर फट गया। कुछ दूर आगे जाने के बाद हमलावरों ने उसे छोड़ दिया। खबर पाकर सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के साथी भारी फोर्स के साथ रैयापुर मतदान केंद्र पहुंचे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





