मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्टरी में लगी आग से 6 लोगों की मौत 50 से ज्यादा घरों में आग 100 से ज्यादा घायल।

भोपाल : सुबह मध्य प्रदेश के हरदा जिले के बैरागढ़ क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। भीषण ब्लास्ट के चलते कई लोगों घायल हो गए। धमाका होने से आसमान में बड़ा धुएं का गुबार उठा जिले कई किमी दूर तक देखा गया। तो जहां ये धमाका हुआ जहां के आसपास भयानक तबाही हुई। धमाके से फैक्ट्री के पास में मौजूद लगभग 50 घरों की दीवारों में दरारे तक आ गई। फैक्ट्री के अंदर 6 लोगों दर्दनाक मौत हो गयी तो वहीं और लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है। बता दें कि 100 लोगों से ज्यादा लोग घायल हैं जिनको अस्पताल भेज इलाज कराया जा रहा है।

दें मध्य प्रदेश के हरदा जिले के बैरागढ़ क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री नें धमाका हो गया। भीषण ब्लास्ट के चलते कई लोगों घायल हो गए। धमाका होने से आसमान में बड़ा धुएं का गुबार उठा जिले कई किमी दूर तक देखा गया। तो जहां ये धमाका हुआ जहां के आसपास भयानक तबाही हुई। धमाके से फैक्ट्री के पास में मौजूद कई घरों की दीवारों में दरारे तक आ गई। फैक्ट्री के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है।

सीएम मोहन यादव ने बुलाई आपात बैठक

सुबह हरदा के बैरागढ़ स्थित पटाका फैक्ट्री में आग लग गई जिससे जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आवश्यक बैठक ले रहें है। बैठक में मुख्यसचिव,DGP सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार को हेलीकॉप्टर से जाने के निर्देश दिए। भोपाल, इंदौर में मेडिकल कालेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के संबंध में मंत्रालय में आपात बैठक लेकर अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा इंदौर, भोपाल से फायर ब्रिगेड की दमकलों को रवाना किया गया है। साथ ही राहत कार्यों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है। साथ ही भोपाल और इंदौर के अस्पतालों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश सीएम ने दिए है।

लोकिन इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है पटाखा फैक्ट्री की आग में दूसरी पटाका फैक्ट्री भी झुलसी। खबर है कि पास में ही मौजूद पास की ही राकेश फायर वर्क्स फैक्ट्री में भी भीषण आग लग गई है। दोनों भाइयों की पटाखा फैक्ट्री आसपास संचालित हो रही थी। साथ ही बड़ी खबर ये भी सामने आ रही है कि दोनों पटाखा फैक्ट्री बिना परमिशन चल रही थी। फिलहाल हरदा में इंटरनेट सेवाएं अस्थाई रूप से बंद कर दी गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!