80% वयस्क आबादी को लगी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज, तीसरी लहर की रफ्तार में देखने को मिली गिरावट

देश में कोरना की तीसरी लहर की रफ्तार कम होने के साथ ही वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ा दी गई है. दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने एक हालिया ट्वीट में बताया कि देश ने 175 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया गया है.
मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करते हुए लिखा सबको वैक्सीन, मुफ़्त वैक्सीन. भारत ने अपनी 80% वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जी के नेतृत्व में ‘सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ देश 100% टीकाकरण की तरफ तेज गति से बढ़ रहा है.
मंत्रालय के रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 22 हजार 270 नए केस सामने आए हैं और 325 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई. कल 25 हजार 920 मामले दर्ज किए गए थे. यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं. देश में पिछले दिन 66 हजार 298 लोग ठीक हुए हैं.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2 लाख 53 हजार 739 हो गई है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





