असम के डिब्रूगढ़ दौरे पर पीएम मोदी, इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर पहली बार उतरा प्रधानमंत्री का विमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में नॉर्थईस्ट के पहले (Emergency Landing Facility) पर विमान उतारकर फाइटर जेट का हवाई प्रदर्शन देखा। दौरे के दौरान ब्रह्मपुत्र नदी पर कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन भी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने असम दौरे के दौरान डिब्रूगढ़ में एक ऐतिहासिक पहल की। प्रधानमंत्री का विमान पहली बार मोरान बाईपास पर विकसित (Emergency Landing Facility) पर उतरा। यह नॉर्थईस्ट क्षेत्र का पहला (ELF) है, जिसे आपातकालीन परिस्थितियों में वायुसेना के उपयोग के लिए तैयार किया गया है।
प्रधानमंत्री ने इमरजेंसी स्ट्रिप पर उतरने के बाद फाइटर जेट का हवाई प्रदर्शन भी देखा। इस अवसर को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस तरह की लैंडिंग फैसिलिटी देश की सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करती है।
रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, (Emergency Landing Facility) का निर्माण सामरिक आपात स्थितियों में फाइटर विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और संचालन सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है। नॉर्थईस्ट में इसकी स्थापना क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम है।
अपने असम दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ब्रह्मपुत्र नदी पर निर्मित कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन भी करेंगे। यह सेतु क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रधानमंत्री का यह दौरा विकास और सुरक्षा दोनों दृष्टियों से अहम माना जा रहा है। एक ओर जहां आधारभूत संरचना के विस्तार को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सामरिक क्षमता को मजबूत करने के संकेत भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।





