इटावा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं से प्रभावित होकर बीजेपी की सदस्यता कार्यक्रम

*केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं से प्रभावित होकर बीजेपी की सदस्यता कार्यक्रम*

आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की होने वाली धमाकेदार जीत से आश्वस्त जनता ने अपना रुझान स्पष्ट कर दिया है । केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में विश्वास जताते हुए प्रदेश भर में विभिन्न पार्टियों से टूटकर पूर्व मंत्री, विधायक नेतागण बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।

इसी के तहत आज *NH2 मलाजनी स्थित फौजी होटल पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत की उपस्थिति* में ताखा पंचायत से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रहे सद्दाम खां मसूरी, जीसान खां, इजरायल खां, मौसम खां, ऋषि सविता, सोनू सविता, संजय सविता, प्रेम शर्मा, विवेक कठेरिया, भूरे बाल्मीकि, बबलू दुबे, देवेंद्र दिवाकर रामाधार तिवारी, लल्लू दिवाकर, हिमांशु प्रजापति ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

शामिल हुए सदस्यों को जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में सम्मिलित करवाया । तथा आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आश्वासन लिया ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, ताखा मण्डल अध्यक्ष राहुल राज वर्मा, दीपक शाक्य, सतेंद्र राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!