औरैया,विधानसभा चुनाव* *नजदीक आते ही जगह जगह प्रशासन हुआ सख्त चल रही है वाहनों की जबरदस्त जांच*

*औरैया,विधानसभा चुनाव*
*नजदीक आते ही जगह जगह प्रशासन हुआ सख्त चल रही है वाहनों की जबरदस्त जांच*
*भीखेपुर,औरैया।* प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मतदान की तिथि ज्ञान नजदीक आते ही संपूर्ण क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों और यात्रियों का सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है । बताते चलें कि संपूर्ण प्रदेश में वर्तमान में विधानसभा चुनाव संग्राम चल रहा है जिसके लिए जगह-जगह पुलिस प्रशासन सख्त चुस्त-दुरुस्त दिखाई दे रहा है हर जगह सीमा पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जबरदस्त जांच की जा रही है जिससे कि विधानसभा चुनाव को किसी भी प्रकार से अप्रिय घटनाओं से रोका जा सके वहीं चुनाव के दौरान चलने वाले अवैध धंधे और तस्करी को भी रोकने के लिए जिसमें मादक पदार्थों का अधिकतर आदान प्रदान किया जाता है उसे भी रोकने के लिए हर जगह पुलिस प्रशासन जांच करने के बाद ही वाहनों को निकलने दे रहा है और उसमें आम जनमानस भी पूरा सहयोग करता नजर आ रहा है इसी के क्रम में आज भीखेपुर जुहीखा मार्ग पर जनपद के थाना आयाना पुलिस द्वारा वाहनों को रोककर सुबह से ही जांच की जा रही है जिसमें जांच अधिकारी फिरोज आलम, व पुलिस अधिकारी अशोक शुक्ला, मय हमराही अरुण कुमार कांस्टेबल और कैमरामैन मनोज कुमार के साथ जांच अभियान चलाया जा रहा है।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!