त्रिपुरा से भाजपा विधायक सुदीप रॉय बर्मन व सहयोगी आशीष कुमार ने दिया इस्तीफ़ा, BJP को लगा बड़ा झटका

त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को त्रिपुरा से भाजपा विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने विधानसभा से इस्तीफा इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उनके करीबी सहयोगी आशीष कुमार साहा ने भी इस्तीफा दिया है।
सूत्रों की माने तो दोनों ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वह दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सुदीप रॉय बर्मन पिछले कई दिनों से पार्टी व सरकार की आलोचना कर रहे थे।
पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि राज्य में लोकतंत्र का कोई ठिकाना नहीं है क्योंकि लोकतांत्रिक ऑक्सीजन खत्म हो गई है।
विधायक ने कहा कि उनके करीबी सहयोगी आशीष साहा और उनके कार्यकर्ता जिन्होंने माकपा को सत्ता से हटाने और भाजपा को सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाई थी, वे पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे हैं और लोगों से बातचीत कर रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





