राष्ट्रपति पुतिन की इस धमकी से दुनिया में मचा हड़कंप, किसी भी वक्त शुरू हो सकता हैं परमाणु युद्ध

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ साफ धमकी देते हुए कहा है कि, अगर यूक्रेन को नाटो में शामिल करने का फैसला लिया जाता है, तो फिर दुनिया परमाणु युद्ध के लिए तैयार हो जाए।

राष्ट्रपति पुतिन की इस धमकी के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है, क्योंकि रूस ने पोलैंड की सीमा पर परमाणु हथियारों को ले जाने वाले मिग-31 विमानों को तैनात कर दिया है।

राष्ट्रपति पुतिन की धमकी के बीच रूस ने यूक्रेन की सीमा पर सैन्य अभ्यास को काफी तेज कर दिया है और एक लाख सैनिक लगातार युद्धाभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, रूस का अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ गतिरोध और भी ज्यादा बढ़ गया है।

रूसी राष्ट्रपति ने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ हुई मुलाकात के दौरान यूक्रेन की हमला करने की बात करने से इनकार किया है, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि, रूसी राष्ट्रपति ने फ्रांसीसी राष्ट्पति से झूठ बोला है।

परमाणु बम ले जाने वाले मिग-31 विमानों को भी उड़ान भरते हुए देखा गया है। जबकि पुतिन ने दावा किया है कि, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन के साथ मास्को में उनकी बातचीत सकारात्मक हुई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!