रायपुर क्षेत्र में हुए अग्निकांड में छह जिंदगियां बचाने वाले इन दो सिपाहियों को मिलेगा प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक

उत्तराखंड पुलिस के दो सिपाहियों को प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक से नवाजा जाएगा। इन दोनों सिपाहियों ने रायपुर क्षेत्र में हुए अग्निकांड में छह जिंदगियां बचाई थीं। दोनों सिपाही उस वक्त चीता मोबाइल पर तैनात थे।
घटना पांच जुलाई 2019 की है। रात के समय रायपुर थाना क्षेत्र के दशमेश विहार कालोनी में विक्रांत के घर पर कार में आग लगने की सूचना मिली। आग लगने की सूचना पर चीता मोबाइल ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल फैजान अली और कांस्टेबल राजेश कुंवर तत्काल मौके पर पहुंचे।
घर पहुंचे तो पता चला कि अल्टो कार में भीषण आग लगी है और आग की लपटे इतनी तेज थी की घर के अंदर और बाहर धुएं के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा था।दम घुटने के कारण घबरा रहे छोटे बच्चों, महिला और अन्य व्यक्तियों को सीढ़ी लगाकर एक-एक करके छत से नीचे उतारना शुरू किया। इसी दौरान मौके पर पहुंची फायर पुलिस ने आग बुझाई।
दोनों कांस्टेबलों की सूझबूझ से छह लोगों की जिंदगी सकुशल बच गई। इस साहसिक कार्य के लिए कांस्टेबल फैजान अली और राजेश कुंवर को प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा की गई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





