मैनपुरी सांसद तेज प्रताप सिंह यादव का तूफानी दौरा-1 दिन में 18 जनसभाओं को किया संबोधित-समाजवादी पार्टी की लहर होने की कही बात/

 

मैनपुरी सांसद तेज प्रताप सिंह यादव का तूफानी दौरा-1 दिन में 18 जनसभाओं को किया संबोधित-समाजवादी पार्टी की लहर होने की कही बात/

 

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की बात करेंगे तो पूरे प्रदेश में 7 चरणों में वोटिंग की प्रक्रिया होनी है हालाँकि प्रथम चरण का मतदान हो चुका है और अब छह चरणों में मतदान होना अभी बाकी है
अगर बात करेंगे मैनपुरी लोकसभा सीट की तो यहाँ आगामी तृतीय चरण की 20 तारीख को वोट डाले जाएंगे जिसमें मतदाता अपनी सरकार को चुनने का काम करेगा उसी क्रम में बात करेंगे नेताओं के चुनावी कार्यक्रम की तो समाजवादियों की कर्मभूमि मानी जाने वाली मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने अपने चुनावी कार्यक्रम की रफ्तार बढ़ा दी है क्योंकि अब चुनाव को मात्र कुछ ही दिन शेष है जिसके तहत मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने आज करहल और किशनी में अपनी धुआंधार चुनावी रैली और जनसभाएं की
इस दौरान तेज प्रताप सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के नेता सोवरन सिंह यादव का जगह जगह पर लोगों ने फूल मालाओं और चांदी का मुकुट पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया


इस दौरान मंच से पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने वहां की जनता को संबोधित करते हुए जमकर सरकार पर हमला बोला वहीं उन्होंने समाजवादी पार्टी के विधानसभा किशनी से प्रत्याशी बृजेश कठेरिया को वोट देने की अपील सम्मानित जनता से की पूरे कार्यक्रम के दौरान तेज प्रताप सिंह यादव के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोवरन सिंह यादव,पूर्व प्रधान रामनरेश, चंदगीराम,सतीश यादव और सहदेव सिंह सहित लोगों की भारी संख्या मौजूद रही

वहीं उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा कि हमें अपार जन समर्थन मिल रहा है लोग समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान कर रहे है

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!