आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में इस वजह से नहीं नजर आई प्रीति जिंटा, फोटो शेयर कर दी जानकारी

आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स की सह-मालकिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भाग नहीं ले पाई. इसके पीछे की वजह एक्ट्रेस ने एक तसवीर शेयर कर फैंस को बताया.

प्रीति जिंटा ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, आज रात टाटा आईपीएल नीलामी देखने के लिए पूरी तरह तैयार हूं. इस बार ऑक्शन पैडल की बजाय क्यूट से बेबी को गोद में लिया हुआ है, जो बेहतरीन फीलिंग है.

प्रीति जिंटा ने एक और फोटो शेयर कर लिखा, मैं इस बार आईपीएल नीलामी में भाग नहीं ले पाऊंगी. मैं अपने छोटे बच्चे को छोड़कर भारत नहीं आ सकती. पिछले कुछ दिन से मैं और हमारी टीम साथ में नीलामी और क्रिकेट की सभी चीजों पर चर्चा में व्यस्त रहे.

प्रीति जिंटा कुछ समय पहले ही सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं. एक्ट्रेस अक्सर अपने बच्चों के साथ तसवीरें शेयर करती रहती है. एक्ट्रेस ने अपने बच्चों का नाम Jai Zinta Goodenough और Gia Zinta Goodenough रखा है.

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!