Hair Care Tips: बदलते मौसम में झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लगाए ये Hair Mask

बदलते मौसम के दौरान अक्सर बालों संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में कई बार बाल बहुत फ्रिजी हो जाते हैं. ऐसे में बहुत से लोग केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं.

 ये प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं इनका असर भी ज्यादा दिन तक नहीं रहता है. आप इनको आसानी से रसोई में मौजूद सामग्री का इस्तेमाल करके बना सकते हैं. आप इसके लिए नारियल तेल, नींबू, शहद, बादाम का तेल और अंडा जैसी सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं.

नींबू और शहद

इसके लिए आपको 2 बड़े चम्मच नींबू का रस, 2 बड़े चम्मच शहद और 1 कप पानी की जरूरत होगी. सभी सामग्री को मिलाएं और धुले बालों पर लगाएं. कुछ मिनट के लिए अपने सिर की मसाज करें इस मिश्रण को 15 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें और ऑर्गेनिक शैंपू से सिर धो लें. आप दो हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

दही और शहद

इसके लिए आपको 1 बड़ा चम्मच शहद और 2-3 टेबल स्पून दही की जरूरत होगी. एक कटोरी में दोनों सामग्रियों को एक साथ मिलाएं और अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं. इसे 30 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद ठंडे पानी से धो लें. ये आपके बालों को मुलायम बनाने में मदद करेगा.

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!