एक्सरसाइज और जिम करने की बजाय पेट की चर्बी को कम करने के लिए करें गोरक्षासन

आज के समय में हर कोई फिट रहना चाहता है लेकिन एक्सरसाइज और जिम करने के लिए हमारे पास पर्याप्त समय नहीं होता है। साथ ही लगातार बैठकर काम करने से आपकी सेहत पर भी असर पड़ता है। इससे आपके कमर और रीढ़ की हड्डियों में तेज दर्द हो सकता है।

ऐसे में एक स्वस्थ शरीर के लिए योग करना बेहद जरूरी है। इससे मानसिक शांति और शारीरिक ऊर्जा मिलती है। साथ ही पूरे दिन आप खुश और तरोताजा रहते हैं।

योग के नियमित अभ्यास से आपका शरीर के कई बीमारियां भी ठीक हो सकती है।साथ ही इससे रीढ़ की हड्डी और कमर के दर्द में भी काफी आराम मिलता है। आइए विस्तार से जानते है कि गोरक्षासन के फायदे और करने का तरीके के बारे में।

गोरक्षासन के फायदे

1. इस योगासन की मदद से के दर्द में आराम मिलता है।

2. इस अभ्यास से भोजन को अच्छी तरह से पचाने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद मिलती है।

3. इससे आपकी पैर और जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती है।

4. इससे पेट में कब्ज और गैस के कारण होने वाले दर्द में भी आराम मिलता है।

5. महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में काफी आराम मिलता है।

गोरक्षासन करने का तरीका

1. इस योगासन को करने के लिए योग मैट पर बैठ जाएं

2. सबसे पहले सांस लेते हुए दोनों घुटनों को मोड़ें और तलवों को पास ले आएं।

3. अब दोनों पैरों के पंजों पर इस प्रकार बैठें कि शरीर के वजन एड़ियों के बीच आए।

4. अब वापस सांस भरते हुए दोनों हथेलियों को घुटनों पर रखें।

5. अंत में सांस रोककर ठुड्डी को छाती के पास ले आएं।

 

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!