पतंजलि योग ग्राम में इलाज कराने के नाम पर यहाँ चल रहा था फर्जीवाडा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पतंजलि योग ग्राम में इलाज व बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ किया जा रहा था। कुछ वेबसाइट के जरिए यह फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। जिस पर पुलिस ने मामले में पतंजलि के एक अधिकृत हस्ताक्षरी की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इन फर्जी वेबसाइट ईमेल के माध्यम से योग गुरु रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के फोटो का प्रयोग कर फर्जी विज्ञापन भी दिए जाने की बात सामने आई है।पंतजलि योगपीठ ट्रस्ट/योग ग्राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि योग ग्राम के नाम से फर्जी वेबसाइटों का संचालन किया जा है।
इन वेबसाइटों से योग ग्राम में इलाज व कमरा बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी व फर्जीवाडा करके बुकिंग की जा रही है। इसके साथ ही सभी वेबसाइट पर बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण फोटो को लगाकर फर्जी विज्ञापन भी जारी किया जा रहा है।
इन वेबसाइट पर योग ग्राम मे स्वास्थय लाभ कामना के इच्छुक व्यक्तियो को झूठा प्रलोभन देकर व उनसे एडवांस रकम लेकर उसने ठगी की जा रही है। अम्बरीश का कहना है कि इन वेब साईट को तुरंत प्रभाव से बन्द करवाया जाए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





