नाश्ते में बनाए कुछ स्वादिष्ट ट्राई करें मैसूर बोन्डा, देखें रेसिपी

आवश्यक सामग्री
– 1 कप मैदा
– 1/4 कप चावल का आटा
– नमक स्वादानुसार
– आधा टीस्पून बेकिंग सोड- आधा टीस्पून जीरा
– आधा कप दही
– पानी आवश्यकतानुसार
– 1 टीस्पून अदरक (कटा हुआ)
– 1 प्याज (बारीक कटे हुए)
– 3-4 हरी मिर्च (बारीक कटे हुए)
– 2 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटे हुए)
– तलने के लिए तेल
बनाने की विधि
– बाउल में मैदा, चावल का आटा, दही, सोडा, नमक, हरी मिर्च, अदरक, प्याज और जीरा डालकर गाढ़ा घोल बनाएं। – आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर फेंट लें।
– ढंककर 20 मिनट तक रखें।
– कड़ाही में तेल गरम करके मीडियम साइज़ के बोन्डे डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
– नारियल चटनी के साथ गरम-गरम खाएं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





