अंडर वाटर फोटोशूट में अनन्या पांडे ने दिखाया बोल्ड लुक, एक्ट्रेस के हुस्न के जलवे देख फैंस के उड़े होश

अनन्या पांडे की फिल्म गहराइयां भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल ना दिखा पा रही हो लेकिन यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी नई तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

इन नई तस्वीरों में अनन्या पांडे जलपरी बन गई हैं। तस्वीरों में अनन्या का सिजलिंग अवतार फैंस के होश उड़ा रहा है। पानी के अंदर अनन्या पांडे ने एक से बढ़कर एक बोल्ड पोज दिए हैं। एक्ट्रेस अनन्या के हुस्न के जलवे देख फैंस के होश उड़ रहे हैं।

अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया अकाउंट से मरमेड लुक की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘जलपरी’! इसी के साथ उन्होंने अपनी फिल्म गहारइयां का प्रमोशन भी कर दिया।

अनन्या की इन तस्वीरों पर मलाइका अरोड़ा ने लिखा, ब्यूटी और साथ में दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की। इसके अलावा फैशन डिजाइनर अनीता श्रॉफ अदजानिया ने कमेंट करते हुए लिखा, गॉर्जियस।

इस फिल्म को 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। ‘गहराइयां’ फिल्म में अनन्या पांडे, धैर्य करवा, दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!