उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में सामने आए 291 कोरोना केस, देहरादून और रुद्रप्रयाग में तोड़ा मरीजों ने दम

प्रदेश में एक दिन में संक्रमितों से सात गुणा अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। बीते 24 घंटे में 291 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि तीन मरीजों की मौत हुई है। 1085 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है।
13 जिलों में 291 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 98, हरिद्वार में 55, चमोली में 16, नैनीताल में 17, पौड़ी में 21, रुद्रप्रयाग में 10, अल्मोड़ा में 18, ऊधमसिंह नगर में 22, बागेश्वर में 03, टिहरी में 12, पिथौरागढ़ में 10, चंपावत में 09 संक्रमित मिले हैं।
देहरादून जिले में दो और रुद्रप्रयाग जिले में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। हिमालयन अस्पताल और कनिष्क अस्पताल में मरीज ने दम तोड़ा है। वहीं रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल में एक मरीज ने दम तोड़ा। तीसरी लहर में अब तक 249 मरीजों की मौत हो चुकी है।
वर्तमान में 3244 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आईसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 92.93 प्रतिशत दर्ज की गई है। कुल 14898 टेस्ट जांच के लिए भेजे गए थे। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबित 14991 सैंपल निगेटिव मिले।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





