हरियाणा में दिनदहाड़े हुई खौफनाक वारदात, डेयरी संचालक की पत्नी व बेटी को बंधक बनाकर आरोपियों ने किया …

हरियाणा के रोहतक शहर की डीएलएफ कॉलोनी में दिनदहाड़े दो युवक डेयरी संचालक की पत्नी व बेटी को बंधक बनाकर 7 लाख के जेवरात लूट कर ले गए। वारदात से पुलिस प्रशासन सकते में आ गया।
एएसपी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की सहायता से वारदात का सुराग ढूंढने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आर्य नगर थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया। कई दृष्टिकोण से वारदात की जांच कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक महिला नेहा कत्याल ने दी शिकायत में बताया कि उसके पति विक्रांत कत्याल की कन्हेली रोड पर दूध की डेयरी है। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे वे डेयरी में चले गए।
उसने कमरे में बैठी बेटी को आवाज लगाई। बोली, बेटी अपने नाना को फोन करो। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर फोन किया तो उसकी बेटी को जान से मार देंगे। इसके बाद बदमाश सात लाख के करीब के जेवरात लेकर फरार हो गए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





