UP Election 2022: हमीरपुर सीट पर कार्यकर्ता अपने उम्मीदवारों को पढ़ा रहे पार्टी के बारे में पाठ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हर दिन नए रंग देखने को मिल रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा बुदेलखंड की हमीरपुर सीट पर नजर आ रहा है। यहां कार्यकर्ता अपने उम्मीदवारों को उनकी पहचान बताते हुए नजर आ रहे हैं।
दिन में प्रचार शुरू करने से पहले कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों को पार्टी के बारे में पाठ पढ़ाते हैं। इसके बाद ही वे जनता के बीच जाकर वोट मांगते हुए दिखाई देते हैं।
हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने मनोज प्राजपति को मैदान में उतारा है। जबकि समाजवादी पार्टी ने रामप्रकाश प्रजापति को। चुनाव तारीखों के एलान तक समाजवादी रहे मनोज स्थानीय विधायक युवराज सिंह का टिकट कटने के बाद भाजपाई हो गए।
वे इसी सीट से दो बार सपा के बैनर से चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों बार इन्हें हार का सामना करना पड़ा है। जबकि इनके पिता तीन बार हमीरपुर सदर सीट से विधायक और मंत्री रहे हैं। शिवचरण प्रजापति दो बार हाथी पर सवार होकर विधायक बने थे।
मनोज प्रजापति भले ही दो बार चुनाव हार चुके हों लेकिन उनके पीछे उनके पिता की राजनैतिक विरासत है, तो वहीं हमीरपुर सदर सीट पर प्रजापति समाज का वोट भी अच्छा खासा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





