मां की वजह से इस एक्टर को छोड़ना पड़ा था घर, पेट पालने के लिए बेची चाय आज इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

अभिनेता और किस्सा गोई अन्नू कपूर का आज जन्मदिन है। मध्यप्रदेश के भोपाल में जन्मे अन्नू कपूर का असली नाम अनिल कपूर है। आज फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल पूरे कर चुके अन्नू कपूर को पहला रोल 23 साल की उम्र में मिला था।

दरअसल, अन्नू कपूर एक नाटक में 70 साल के बूढ़े शख्स का किरदार निभाया रहे थे, तभी श्याम बेनेगल की नजर उनपर पड़ी और उन्होंने अभिनेता को अपनी फिल्म मंडी के लिए साइन कर लिया। हालांकि अन्नू कपूर को असली पहचान दूरदर्शन के शो अंताक्षरी से मिली।

अन्नू कपूर के पंजाबी पिता गली-नुक्कड़ में परफॉर्म किया करते थे। बंगाली मां एक क्लासिकल डांसर थीं और स्कूल में पढ़ाया करती थीं। लेकिन दोनों की कमाई से परिवार के सदस्यों का पेट भरना मुश्किल हो रहा था।

आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी थी। हालांकि बाद में दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया। यहीं मेरी एक नाटक के दौरान मेरी मुलाकात श्याम बेनेगल से हुई थी।

अन्नू कपूर की किस्मत तब चमकी जब उन्होंने छोटे पर्दे पर कदम रखा। भारतीय टेलीविजन उद्योग में अभिनेता ने टीवी शो ‘अंताक्षरी’ में बतौर होस्ट अपनी शुरुआत की और यहीं से उनका सफर शुरू हुआ।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!