अनिल अंबानी के बेटे अनमोल ने कृशा शाह संग लिए सात फेरे, शादी की पहली तस्वीर हुई वायरल

अनिल और टीना अंबानी के बेटे अनमोल शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीते रोज उन्होंने कृशा शाह संग सात फेरे लिए। अब दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है।

दोनों अपने इस खास दिन पर बेहद सुंदर लग रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी, कृशा शाह संग अपनी शादी को लेकर कई दिनों से चर्चा में बने हुए थे।

बिजनेसमैन अनिल अंबानी के बेटे अनमोल आखिराकर कल अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड कृशा शाह संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। अपनी शादी में जहां अनमोल ने लाइट ग्रे कलर की शेरवानी पहनी है तो वहीं कृशा शाह लाल रंग के भारी सिल्वर जरदोजी वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये तस्वीर अनमोल अंबानी और कृशा शाह के जयमाल के समय की है।

यह तस्वीर कृशा शाह के जयमाल के बाद की है, जिसमें वह मुस्कुराती हुई सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। कृशा ने अपना लुक बेहद सिंपल रखा है। दुल्हन के लिबास में वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

अनिल और टीना अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी की शादी में कई बड़ी हस्तियों, बॉलीवुड के अभिषेक बच्चन, नताशा नंदा, पिंकी रेड्डी जैसे कई लोगों ने शिरकत की। पिंकी रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!