प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी दीपिका कक्कड़ ने चुप्पी कहा-“इंतजार करिए, अगर ऐसा कुछ…”

 ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ भले ही टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन वहकिसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों एक्ट्रेसअपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

अब इन खबरों पर दीपिका ने चुप्पी तोड़ी। अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर एक्ट्रेस ने एक बार फिर चुप्पी तोड़ते हुए इंटरव्यू में सच्चाई बताई है। एक वेबसाइट संग बातचीत में दीपिका कक्कड़ ने कहा-‘इंतजार करिए। अगर ऐसा कुछ भी होगा तो क्या लोगों को पता नहीं चलेगा? ऐसा नहीं होता है। रुकिए थोड़ा।’

इससे पहले शोएब इब्राहिम ने इस खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पत्नी दीपिका कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की खबरों को सिरे से खारिज किया था। साथ ही फैंस से कहा था जब भी उनकी तरफ से गुड न्यूज होगी तो वह खुद फैंस के साथ इसे शेयर करेंगे। शोएब ने कहा कि हम हमेशा अपनी हर छोटी-बड़ी बात आपके साथ शेयर करते हैं औरप्रेग्नेंसी की भी बात होगी तो हम खुद सबके साथ शेयर करेंगे।

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। दोनों ने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत भी की है, जिसमें वह रोजमर्रा के जीवन को दिखाते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!