रणवीर सिंह के इस फैंन की दुनिया भर में हो रही चर्चा, इस दीवानगी को देख एक्टर के भी उड़ गए होश

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अभिनेता आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

इसके अलावा भी अभिनेता अपनी स्टाइलिंग और अनोखी ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसे में अभिनेता एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं।

वीडियो में अभिनेता और उनका एक फैन नजर आ रहा है।  रणवीर सिंह पैपराजी को पोज देते हुए फोटो खिंचवा रहे थे। तभी उनका एक फैन उनसे मिलने वहां आ पहुंचा।

इस फैन ने अपनी पीठ पर रणवीर सिंह के पांच अलग-अलग एक्सप्रेशंस वाले चेहरे बनवाए हुए थे। फैन की इस दीवानगी को देख दूर खड़े अभिनेता रणवीर सिंह उसके करीब जाने को मजबूर हो गए। इतना ही नहीं अपने लिए प्यार देख एक्टर ने खुशी से उसे गले भी लगा लिया।

शेयर किए गए वीडियो पर एक यूजर ने रणवीर की तारीफ करते हुए लिखा, रणवीर आप कितने अच्छे हैं। अपने फैंस की फीलिंग का खास तौर पर ख्याल रखते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, रणवीर मैं भी आपके लिए कुछ भी कर सकता हूं।

कमेंट और वीडियो में रणवीर के फैन की दीवानगी देख साफ कहा जा सकता है कि अभिनेता अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह अक्सर अपने फैंस पर इसी तरह प्यार लुटाते नजर आते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!