रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इस ऑटो कंपनी का बड़ा निर्णय, रूस को नहीं भेजेगा कार और बाइक्स

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया भर में संकट बढ़ता जा रहा है. रूस पर दुनिया भर के देश तमाम प्रतिबंध लगा रहे हैं. अब प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने रूस में अपनी कारों और बाइक्स का एक्सपोर्ट बंद करने का फैसला किया है.

इससे पहले Ford, Volvo, General Motors, Harley-Davidson और Daimler Truck जैसी कंपनियां रूस में अपना बिजनेस बंद करने का फैसला कर चुकी हैं.

फोर्ड के सीईओ जिम फ़ार्ले ने यह बयान ट्विटर पर शेयर किया. उन्होंने कहा, “स्थिति ने हमें रूस में अपने ऑपरेशन को बंद करने के लिए मजबूर किया है. हालात देखते हुए हमने आज अपने संयुक्त उद्यम भागीदारों को सूचित किया है कि हम रूस में अपने संचालन को अगली सूचना तक निलंबित कर रहे हैं, ”

जनरल मोटर्स और वोल्वो जैसी ऑटो कंपनियां रूस में अपना बिजनेस अस्थायी रूप से सस्पेंड करने वाली पहली वाहन निर्माता कंपनियां थीं. जनरल मोटर्स ने कहा कि वर्तमान में जानमाल का नुकसान एक त्रासदी है और यह क्षेत्रों के लोगों के बारे में गहराई से चिंतित है.

ट्रक निर्माता डेमलर ने भी रूस में अपना कारोबार बंद कर दिया है और वह रूसी ट्रक निर्माता कामाज़ के साथ अपनी पार्टनरशिप पर विचार कर रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!