शादी के कुछ ही दिनों बाद अंकिता लोखंडे की सास ने बहु से कर दी ऐसी डिमांड, अब क्या करेंगी एक्ट्रेस ?

अंकिता लोखंडे ने पिछले महीने अपने मंगेतर विक्की जैन संग शादी रचाई है। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में हमेशा-हमेशा के लिए हाथ थाम लिया। अब अपनी शादी के बाद से अंकिता लगातार सुर्खियों में छाई हुई है।

 अंकिता शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल पहुंची हैं। विक्की जैन के घरवालों ने एक पूजा का आयोजन किया था, जिसमें शामिल होने के लिए अंकिता अपने ससुराल पहुंची थीं।

वहीं एक्ट्रेस के ससुराल से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद यूजर इस सोच में पड़ गए हैं कि कहीं एक्ट्रेस जल्दी ही कोई गुड न्यूज तो नहीं देने वाली हैं। वीडियो में अंकिता लोखंडे की सासू मां उनसे जल्दी से जल्दी गुड न्यूज देने की डिमांड कर रही हैं।

इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करके अंकिता ने इसके कैप्शन में लिखा-मम्मा और भाभी बिलासपुर की ट्रिप को यादगार बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। वहीं अंकिता के इस वीडियो पर यूजर खूब कमेंट कर रहे हैं। अंकिता की सास भी इसी रस्म के दौरान उनसे गुड न्यूज देने की बात कह रही हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!