ग्राम पंचायत मनकरा में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

Report By : राहुल मौर्य

रामपुर : संविधान दिवस के अवसर पर चमरौआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत मनकरा में ‘हमारा गांव हमारा संविधान’ सभा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया। पंचायत लर्निंग सेंटर मनकरा में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखने लायक था।

सभा की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के पाठ से हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव एवं प्रवक्ता काशिफ खां ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को पूरी तरह तैयार हुआ था और उसी दिन इसे राष्ट्र को समर्पित किया गया। संविधान सभा ने इसे 2 वर्ष 11 माह और 18 दिनों की अवधि में तैयार किया था।

काशिफ खां ने कहा कि संविधान दिवस का औपचारिक रूप से पहली बार आयोजन वर्ष 2015 में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा किया गया था। इससे पूर्व 26 नवम्बर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था। उन्होंने कहा कि यह दिन संविधान के महत्व को समझने, जन-जागरूकता बढ़ाने और संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर के विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लेने का अवसर है।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी संविधान की भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों को अपनाने का संकल्प दोहराया। ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में संवैधानिक जागरूकता को मजबूत बनाते हैं।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सना काशिफ, ग्राम पंचायत अधिकारी मोहम्मद उमर फ़ारूक, हरि राम, सलीम अल्वी, रामकिशोर, शहजान खां, गुलाम साबिर, सरदार जगदीश सिंह, ताहिर अली, सुमन वाल्मीकि, अजय कुमार, अनवार अल्वी, सोनू कुमार सहित कई ग्रामीण और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!