सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बों में अचानक लगी भीषण आग, हादसे में सुरक्षित बचे सभी यात्री

सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में मेरठ के दौराला स्टेशन  पर शनिवार सुबह अचानक ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई. ट्रेन के दो कोच पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं. रेलवे के अनुसार इस हादसे में किसी की जान नहीं गई.

उत्तर प्रदेश  के मेरठ जनपद के दौराला रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह आग लगने से हाहाकार मच गया. अचानक ट्रेन के दो डिब्बों में आग लगने की जानकारी सामने आई. हालांकि यात्रियों ने समय रहते ही ट्रेन से उतरकर अपनी जान बचाई ली.

ट्रेन से निकलने वाले धुआं और आग की लपटों के चलते इस दौरान स्टेशन के आसपास पूरी अफरी-तफरी मच गई. आग लगने पर तुरंत ही यात्रियों ने अन्य कोच से बाहर निकलना शुरू कर दिया. हालांकि, कोच में आग पूरी तरह फैल गयी थी.

आग लगने की वजह से यात्री अपनी सुरक्षा के लिए दौड़ भाग करने लगे. कुछ यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया. तेजी से भड़कती हुई आग और धुएं की वजह से यात्रियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी.

मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित है. प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होने से कोच में आग लगी है. गनीमत यह रही कि ट्रेन दौराला स्टेशन पर खड़ी थी. अगर चलती ट्रेन में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!