महिला सशक्तिकरण की लड़ाई लड़ेंगी “आप महिला विंग” – नीलम यादव

"AAP Women's Wing" will fight for women empowerment - Neelam Yadav

15 जिलों में महिला जिलाध्यक्ष, 04 महानगर अध्यक्ष घोषित

रेखा जायसवाल प्रदेश महासचिव, 06 महिला नेत्रियों को प्रदेश उपाध्यक्ष, 10 को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

लखनऊ : आम आदमी पार्टी की “आप महिला विंग” की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव  ने प्रदेश प्रभारी/राज्य सभा सांसद संजय सिंह जी के सहमति से, आज प्रदेश कार्यकारिणी सहित कई जिलों के अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा किया।
प्रदेश कमेटी में वाराणसी की रेखा जायसवाल  को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयीं हैं। प्रीति उपाध्याय, नरगिस खां,निशा निगम, दीप्ति वर्मा,सुल्ताना हनीफ़, सुशीला वर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गयीं हैं। कमेटी में 10 प्रदेश सचिव के तौर पर, शिवाली मिश्रा, निरमेश त्यागी,महजबी फ़ारूक़ी, ऊषा राय,रश्मि पांडेय, मंजू गौतम,जसमीत कौर राजकुमारी यादव,पुष्पा सिंह, रीता सिंह को जिम्मेदारी दी गयीं हैं, अनीता चौधरी,रत्नेश यादव को प्रदेश कार्यकारिणी में रखा गया हैं।
इसके अतिरिक्त 15 ज़िलों में महिला जिलाध्यक्ष और 04 नगरों में महिला महानगर अध्यक्ष बनाया गया हैं। अलीगढ़ में नीतू इसपेंशर शेरवानी, उन्नाव में ज्योत्सना गोयल,कन्नौज में पिंकी यादव, गोरखपुर में शशिबाला दुबे, जालौन में रंजना अग्रवाल,जौनपुर अनिता मिश्रा, प्रतापगढ़ सरोज श्रीवास्तव,बुलंदशहर सुधा सिंह,मुज्जफरनगर गजाला सिद्दकी,मऊ अमिता मौर्या,संभल एडवोकेट पूजा तिवारी,ललितपुर हरिबाई राजपूत,हमीरपुर अर्चना गुप्ता,शाहजहांपुर तारा यादव,चित्रकूट से सुमन विश्वकर्मा को महिला जिलाध्यक्ष बनाया गया।
महानगरों में अलीगढ़ से शाहीन,प्रयागराज से पल्लवी मालवीया,वाराणसी में शारदा टंडन,शाहजहांपुर में वसुधा अवस्थी को महिला महानगर अध्यक्ष बनाया गया हैं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने यूपी में निरन्तर बढ़ रहे महिला उत्पीड़न पर चिंता ज़ाहिर करतें हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के दिशा में प्रदेश सरकार का रवैय्या निराश करने वाला हैं। साथ ही रसोई गैस के कीमत ने जहाँ रुलाने का कार्य किया हैं वहीं आज से आटा, सूजी,मैदा,दाल,दूध,दही जैसे वस्तुओं पर टैक्स लगाकर आग में घी डालने का कार्य किया हैं। आम आदमी पार्टी चुप नहीं बैठेंगी और महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। साथ ही आप की महिला विंग महिलाओं के उत्थान के लिये, सशक्तिकरण के लिये निरन्तर कार्य करेंगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!