श्रावस्ती : लोकसभा चुनाव में सपा को मजबूती देने में जुटे अभिषेक मिश्रा, क्षेत्रवासियों से संपर्क कर बताई समाजवादी पार्टी की नीतियाँ

शिवपुरा ब्लाक के तुलसीपुर में अभिषेक मिश्रा ‘मुन्ना भैया’ ने किया जनसंपर्क, कहा : हर वर्ग, हर समुदाय के हित में है समाजवादियों की सोच

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के करीब आते ही देश में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं, श्रावस्ती लोकसभा सीट भी इससे अछूती नहीं है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर युवा नेता अभिषेक मिश्रा ‘मुन्ना भैया’ लगातार क्षेत्र संपर्क कर सपा को मजबूती प्रदान करने में लगे हुए है।

मंगलवार को अभिषेक मिश्रा ने शिवपुरा ब्लाक के तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से संवाद किया और लोगों की समस्याओं को जाना साथ ही लोगों को समाजवादी पार्टी के विजन और विकास नीति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जन – जन की पार्टी है, समाजवादियों की विकासवादी सोच हर वर्ग, हर समुदाय के हित में है।

क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए अभिषेक मिश्रा ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजागर जैसे बुनियादी सवाल से भटकाने के लिए भाजपा लोगों को धर्म, जात और समुदाय के नाम पर लड़ाने का काम कर रही है। इस भ्रष्ट और नफरत की राजनीति को टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में मजबूती से लड़ेगी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराकर लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!