पीरो अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण

Report By: तारकेश्वर प्रसाद

जिलाधिकारी, भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता (राजस्व), भोजपुर द्वारा पीरो अंचल कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य राजस्व एवं भूमि से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा आम जनता को मिलने वाली सेवाओं को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी बनाना रहा।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने म्यूटेशन, परिमार्जन प्लस, आधार सीडिंग, ऑनलाइन एलपीसी, ई-मापी, आरसीएमएस (RCMS), जमाबंदी लगान, चिन्हित सरकारी भूमि एवं अभियान बसेरा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक योजना के अंतर्गत लंबित एवं निष्पादित मामलों की स्थिति की जानकारी ली और राजस्व कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का मूल्यांकन किया।

अपर समाहर्ता ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी राजस्व कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं कार्यकुशलता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा में मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए तथा ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से आम जनता को अधिक सुविधा प्रदान की जाए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व कर्मियों से कहा कि भूमि एवं राजस्व से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्य नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए जाएं और शिकायतों के त्वरित निवारण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इस अवसर पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता, पीरो, अंचल अधिकारी, पीरो सहित सभी राजस्व कर्मी एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपर समाहर्ता को योजनाओं की प्रगति एवं कार्यालय की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

अपर समाहर्ता ने निरीक्षण के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनहित को सर्वोपरि रखें और राजस्व सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाएं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!