उन्नाव में दुष्कर्म के बाद हत्या विचलित करने वाली घटना : अखिलेश यादव

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरों के आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा घटनाएं उत्तर प्रदेश में हुई हैं। जिस तरीके से भाजपा सरकार चल रही है उससे हर वर्ग परेशान है। भाजपा विधायक थाने चला रहे हैं। सरकार ये दावे करती है कि चीनी मिले बिकी हैं। एक भी नाम बता दे कि समाजवादी सरकार में कौन मिल बिकी है?


अखिलेश यादव ने कहा कि मंडी व्यवस्था को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। सरकार किसानों की मदद के बजाय उन्हें धोखा दे रही है। नीति आयोग के आंकड़े यूपी की सच्चाई बता रहे हैं। स्कूलों में अभी तक किताबे नहीं मिली? ड्रेस नहीं दे पाए, जूते मोजे नहीं दे पाए।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने आरक्षण व्यवस्थाओं को बदल दिया जिसकी वजह से दलित और पिछड़े नौजवानों की नौकरी छूट गई, ये सरकार काम रोकने वाली सरकार है। ये सदन में डॉ0 लोहिया का नाम बहुत लेते है।


भाजपा सरकार ने गेहूं की खरीद नहीं की। बड़े-बड़े उद्योगपतियों से मिली भगत कर गेहूं खरीदवा दिया, अब आटा महंगा करा दिया। अभ्यर्थी भर्ती कैंसिल करने की मांग कर रहे हैं। सरकार भर्ती क्यों नहीं रद्द करती? सरकार को पता है कि तकनीकी का साथ लेकर धांधली हुई है। जिस संस्था में परीक्षा हो रही है उससे मिली भगत थी।


दारोगा भर्ती पेपर लीक, सौ से ज्यादा लोग पकड़े गए। यूपीएसएससी लोअर सबआरडीनेट पेपर लीक, ट्यूवेलआपरेटर पेपर लीक, यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस के पर्चे गलत बंटे, ग्राम्य विकास की भर्ती में धांधली हुई। समाजवादी सरकार में पूरी पारदर्शिता से नौकरियों में भर्ती हुई थी।


अखिलेश यादव ने कहा जातीय जनगणना होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के लोग पुलिस की पिटाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी बजट सत्र में कानून व्यवस्था और बेटी सुरक्षा पर झूठ के पुलिंदे सुना रहे है वहीं जंगलराज के तले बे-खौफ दरिन्दे बेटियों से दुष्कर्म कर रहे हैं। उन्नाव में दुष्कर्म के बाद हत्या विचलित करने वाली घटना है। अपनी सरकार में खाकी के दाग कब तक छिपाएंगे मुख्यमंत्री जी, जनता पर पुलिसिया अत्याचार की घटनाएं दिन-ब-दिन बढती जा रही हैं, निर्दोश मारे जा रहे हैं। बागपत में दबिश के दौरान पुलिस उत्पीड़न की वजह से मां-बेटी ने जह़र खाकर जान दी। ऐसा अन्याय और अत्याचार पहले किसी सरकार में नहीं हुआ।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!