औरैया,चुनाव बाद अपने-अपने आंकड़े अपनी-अपनी जीत का हो रहा दावा*

राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों के अलावा आम जनता में भी हार-जीत का लगा रही कयास, जगह-जगह छिड़ी आपस में चर्चा*

*औरैया,चुनाव बाद अपने-अपने आंकड़े अपनी-अपनी जीत का हो रहा दावा*

*राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों के अलावा आम जनता में भी हार-जीत का लगा रही कयास, जगह-जगह छिड़ी आपस में चर्चा*

*औरैया।* विधानसभा चुनाव 2022 मतदान रविवार 20 फरवरी को संपन्न हो चुका है। मतदान पूर्ण होने के बाद जगह-जगह कयास बाजी लगाई जा रही है। पार्टी कार्यालयों पर नेता व समर्थक जातीय समीकरण के आधार पर अपने पक्ष में अधिक मतदान का गणित बिठाते दिखे। क्षेत्रों के बूथ अध्यक्ष अपनी वूथों की स्थिति बेहतर बताते हुए गुणगान करते देखे गये। मतदान केंद्रों पर एजेंट के माध्यम से आंकड़े जुटाकर हार-जीत का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल सभी पार्टियों के प्रत्याशी बंपर जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा जहां तीनों सीटों पर अपना परचम फैराने का ऐलान कर रही है। वहीं सपा व बसपा खुद को इस चुनाव में आगे बता रही है। सपा कार्यालय पर कार्यकर्ता जातिगत आंकड़ों का हवाला देते हुए जीत सुनिश्चित करने का दावा कर रहे हैं। फिलहाल अभी तो सिर्फ कयास बाजी चल रही है। हकीकत तो 10 मार्च को सामने आएगी।
मंडी समिति के समीप हाईवे किनारे बने समाजवादी पार्टी के चुनाव कार्यालय पर काफी चहल-पहल रही। लोग कार्यालय पर बैठकर चर्चा कर रहे थे। कुछ युवा कार्यालय के बाहर खड़े होकर तर्क-वितर्क रहे थे। कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में मतदान के दौरान पार्टी के माहौल का व्याख्यान कर रहे थे। जातीय समीकरण के आधार पर किस पार्टी को क्षेत्र में कितना वोट मिला इसका अनुमान लगा रहे थे। विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र दौहरे के साथ कई समर्थक मौजूद रहे। पार्टी जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव सभी के प्रति आभार दिखाते दिखाई दिए।

*इंसैट1*

*आपस में चर्चा करती दिखी बीजेपी कार्यकर्ता*

*औरैया।* अजीतमल तहसील के समीप स्थित भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय पर भाजपा प्रत्याशी गुड़िया कठेरिया के साथ जिला अध्यक्ष श्रीराम मिश्रा व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। सभी लोग आपस में एक दूसरे से चुनाव की चर्चा कर रहे थे। क्षेत्र के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ता क्षेत्रवार अपना वूथ बता रहे थे। प्रत्येक बूथ पर पड़े वोटों के आधार पर पार्टी को मिले वोटों का अनुमान लगाया जा रहा था। सभी लोग जीत का दावा कर रहे थे। जिला अध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

*इंसैट 2*

*बसपा कार्यालय पर भी रहा लोगों का जमावड़ा*

*औरैया।* स्थानीय जेसीज चौराहा के समीप स्थित बसपा कार्यालय पर पूरे दिन जमावड़ा लगा रहा। सुबह के समय कुछ समर्थक कार्यालय पहुंचे। जबकि दोपहर बाद जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे। बसपा के पदाधिकारी भी अपनी जीत का दावा कर रहे थे। जातीय ध्रुवीकरण के आधार पर सवर्ण बूथों पर कुछ वोट बसपा की पाले में आने की चर्चा हो रही थी। आपको बताते चलें कि बसपा अपने मूल वोट के अलावा अन्य जातियों का वोट भी मिलने की संभावना जता रहे हैं। कुल मिलाकर कार्यालय पर बसपा को विजई बताया जा रहा है। कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र दोहरे व प्रत्याशी रवि शास्त्री के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

*इंसैट 3*

*कई लोग अपनी पार्टी के बता रही मुद्दे*

*औरैया।* राजनीतिक पार्टी के अलावा आम लोग भी जगह-जगह हार-जीत का कयास लगा रहे हैं। प्रत्येक पार्टी का समर्थक अपनी पार्टी को जिताने का दावा कर रहा है। कोई अपनी पार्टी के मुद्दे बता रहा है , तो कोई पार्टी के द्वारा जनता के लिए किए गए काम गिना रहा है। प्रत्येक पार्टी समर्थक अपनी सरकार की खूबी बता रहा है। दिन भर जगह-जगह चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। चाय की दुकानों से लेकर पान मसाले की दुकानों पर चर्चाएं होती रही। सुबह से शुरू हुआ चर्चाओं का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!