नए कानूनों से सुलभ, सस्ता और समयबद्धता के साथ मिलेगा पीड़ितो को न्याय : आकाश सक्सेना

सिविल लाइंस कोतवाली में आयोनजित जागरूकता गोष्ठी में बोले शहर विधायक आकाश सक्सेना

जिलाधिकारी जोगेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्रा बोले नए कानूनों से बड़ी पुलिस-प्रशासन की जवाबदेही

रिपोर्ट : राहुल मौर्य

रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि देश में तीन नए कानून प्रभावी हो गए हैं। ब्रिटिश काल के कानूनों के स्थान पर इन कानूनों को लागू किया गया है। जिससे अब पीड़ितों को सस्ता, सुलभ और समयबद्धता के साथ न्याय मिलेगा।

सिविल लाइंस कोतवाली में आयोजित जागरूकता गोष्ठी में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि एक जुलाई 2024 से देश में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को लागू किया गया है। इन कानूनों में जहां धाराओं में बदलाव और अपराध घटित होने पर अपराधी के खिलाफ कड़े दंड प्रावधान किए गए हैं, तो वहीं पुलिस के लिए भी टाइमलाइन तय कर दी है। अब थानों में पुलिस पीड़ितों को टहला नहीं सकती। जिससे जनता को समयसीमा के भीतर न्याय मिलेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इससे कानून व्यवस्था में बड़े बदलाव नजर आएंगे। अपराधियों में अपराध घटित करने से पूर्व पुलिस का खौफ नजर आएगा।

जिलाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने कहा कि नए कानूनों से देश व प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरूस्त होगी। प्रशासन की भी यह जिम्मेदारी है कि किसी के साथ कुछ गलत न हो। पीड़ितों को जल्द न्याय मिले और दोषियों को सजा। इन कानूनों में इसका शतप्रतिशत ध्यान दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्रा ने कहा कि शॉपलिफ्टिंग, मॉब लिंचिंग, स्नैचर और चैन स्नैचिंग गैंग, साइबर क्राइम, संगठित अपराध आदि अपराध की श्रेणियां तय की हैं और सजा के कठोर प्रावधान किए हैं। इसके अतिरिक्त सबसे लाभ यह है कि पीड़ित किसी भी थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करा सकता है। इस मौके पर सीओ सिटी जितेंद्र सरगम, सिविल लाइंस थानाध्यक्ष अजय मिश्रा सहित कोतवाली क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!