फतेहपुर में चुनावी सभा के दौरान बोले अखिलेश यादव-“सपा दोनों चरणों के चुनाव में बीजेपी से आगे हैं”

फतेहपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है.उन्होंने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन दोनों चरणों के चुनाव में बीजेपी से काफी आगे हैं.
अखिलेश यादव ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन दोनों चरणों के चुनाव में बीजेपी से काफी आगे हैं. बीजेपी अभी तक पीडब्ल्यूडी समेत सरकार के पैसे पर रैलियां कर रही थी, अब पता चला है कि लोगों को उनकी रैलियों में शामिल होने के लिए बाहर से बुलाया जा रहा है.’
अखिलेश यादव ने बीजेपी निशाना साधते हुए कहा, ‘कोरोना के समय में अगर सरकार सही समय पर दवाई दिला देती, इलाज करा देती तो जाने बच जाती. बीजेपी सरकार दोषी है जिन्होंने हमारे गरीबों को अनाथ छोड़ दिया.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





