अखिलेश यादव ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के घर जाकर दी बधाई, गोमती रिवरफ्रंट पर प्रेरणा स्थल बनाने की घोषणा

Report By : स्पेशल डेस्क

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के लखनऊ स्थित आवास पर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात लखनऊ के त्रिवेणी नगर में हुई, जहां शुभांशु शुक्ला का परिवार रहता है।

अखिलेश यादव के साथ मैनपुरी से सांसद  डिंपल यादव, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री  राजेन्द्र चौधरी तथा अर्जुन यादव भी मौजूद थे।

अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि पूरे देश को ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पर गर्व है। उन्होंने अंतरिक्ष में जाकर भारत का नाम रोशन किया है। ऐसे लोग हमारे देश के युवाओं के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट पर एक “प्रेरणा स्थल और म्यूजियम” की स्थापना की जाएगी, ताकि भविष्य की पीढ़ियाँ शुभांशु शुक्ला के योगदान से प्रेरणा ले सकें।

शुभांशु शुक्ला के परिवार के सदस्यों – उनके पिताजी शंभु दयाल शुक्ल, माताजी आशा शुक्ला और बहन शुचि मिश्रा – से भी अखिलेश यादव ने भेंट की और उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे लखनऊ और उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के अन्य कई नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिनमें पूर्व विधायक अरुण शंकर शुक्ल उर्फ अन्ना महाराज, महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी, उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी पूजा शुक्ला, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश शुक्ला और प्रवक्ता  दीपक रंजन शामिल थे।

समाजवादी पार्टी का मानना है कि ऐसे प्रेरणादायक कार्यों को सम्मानित करना समाज को एक सकारात्मक दिशा में ले जाने का कार्य करता है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की यह सफलता न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है।

समाजवादी पार्टी ने यह संदेश दिया है कि वह हमेशा देश के वैज्ञानिकों, योद्धाओं और अंतरिक्ष यात्रियों के साथ खड़ी है और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!