आरा तनिष्क शो रूम लूटकांड: पुलिस ने किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

Report By : तारकेश्वर प्रसाद

आरा : भोजपुर जिले में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं में तेजी आई है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित तनिष्क शो रूम में हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा छोटा पुल से पकड़ा गया। इस लूट में कुल 10 करोड़ 9 लाख के गहने लूटे गए थे।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, पांच कारतूस और शो रूम में लूट के दौरान गार्ड से छीनी गई राइफल भी बरामद की गई है। भोजपुर पुलिस का कहना है कि इस लूट कांड में छह अपराधी शामिल थे, जबकि कुछ अन्य अज्ञात लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में दो लुटेरे घायल
पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिस्टर राज ने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बड़हरा के रास्ते फरार हो रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिससे दो लुटेरे घायल हो गए। फिलहाल, इनका इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस को लुटेरों के पास से गहनों से भरा दो बैग भी मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि लूटी गई संपत्ति का आधा हिस्सा बरामद कर लिया गया है। लूट के दौरान अपराधियों ने तीन झोलों में गहने भरे थे, जिनमें से दो झोले पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।

बाहरी गिरोह का कनेक्शन, पुलिस कर रही छानबीन
भोजपुर एसपी ने कहा कि इस लूट में बाहरी अपराधियों के गिरोह की संलिप्तता सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर कोण से जांच कर रही है। इस घटना को लेकर दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं—एक आरा नगर थाना में और दूसरी बड़हरा थाना में।

इस लूट कांड के सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस केस से जुड़े और भी अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Mukesh Kumar

मुकेश कुमार पिछले 3 वर्ष से पत्रकारिता कर रहे है, इन्होंने सर्वप्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र सशक्त प्रदेश, साधना एमपी/सीजी टीवी मीडिया में संवाददाता के पद पर कार्य किया है, वर्तमान में कर्मक्षेत्र टीवी वेबसाईट में न्यूज इनपुट डेस्क पर कार्य कर रहे है !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!