जसवंतनगर: जिला अधिकारी श्रुति सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड जसवंतनगर के न्यायपंचायत सराय भूपत के उच्च प्राथमिक विद्यालय केवाला में मतदाता जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया ग

जसवंतनगर: जिला अधिकारी श्रुति सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड जसवंतनगर के न्यायपंचायत सराय भूपत के उच्च प्राथमिक विद्यालय केवाला में मतदाता जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रवीन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए बच्चे हाथों में तख्ती बैनर लिए ढोल नगाड़ो व बैंड बाजों के साथ हर्षोल्लास से नारे लगाते हुए गांव भ्रमण किया। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया जागरूक मतदाताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक हरी कुमार शशिभूषण यादव ब्लाक व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन सत्यनारायण प्रसाद प्रेम सिंह देवेश राना संजेश यादव अरबिंद कुमार राजेश कुमार ज्योति यादव सुमन गुप्ता सतेंद्र यादव रेनूयादव पूजा दोहरे शिवनारायण नीलम यादव वंदना पुष्पा यादव नीरज यादव अखिलेश कुमार अफ़ीफ़ा सुल्तान राहुल अवस्थी मनोज कुमार राजवीर पूर्व प्रधान आदि उपस्थित रहे।

फ़ोटो: ग्राम केवाला में हरी झंडी दिखाते खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!