असदुद्दीन ओवैसी का भजपा पर तंज़ बोले-“प्रधानमंत्री आप एक मामूली इंसान हैं अल्लाह या भगवान नहीं हैं”

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री आप एक मामूली इंसान हैं अल्लाह या भगवान नहीं हैं। इस देश में कई प्रधानमंत्री आये और चले गये। हम देश का नमक खाते हैं बीजेपी या मोदी का नहीं।
उन्होंने कहा कि किसानों के खेत में जो छुट्टा जानवर घूमते हैं और फसलों को चटकर जाते हैं उनके लिए क्या योजना है। इसका बखान जनता के सामने क्यों नहीं करते हैं। नमक योगी मोदी का नहीं है, हम लोग नमक से लेकर पानी जो भी खाते पीते हैं उसकी अदायगी करते हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा को मुसलमानों ने पिछले 2014, 2017 व 2019 में वोट किया लेकिन सफलता भाजपा को मिली। ऐसे में आप अपने को स्वयं पहचाने और पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनायें।
दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के एआईएमआईएम प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए एआईएमआईएम के मुखिया, भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा के साथ पहुंचे थे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





