औरैया अखिलेश यादव, भाजपा पर हमला करते हुए बोले- गर्मी निकालने वाले दो चरण में ही ठंडे पड़ गए

औरैया अखिलेश यादव, भाजपा पर हमला करते हुए बोले- गर्मी निकालने वाले दो चरण में ही ठंडे पड़ गए

*ऐंकर*- औरैया में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष अखिलेश यादव ने जिला मुख्यालय ककोर के तिरंगा स्टेडियम में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि गर्मी निकालने वाले दो चरण में ही ठंडे पड़ गए हैं। कहा कि योगी देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन पर इतने मुकदमे लिखे हैं। उन्होंने खुद उनको वापस लिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी की आवाज कुचलने का काम किया है। जनता अब ऊभ चुकी है। सपा के पक्ष में उमड़ रही है।
*सपा को बदनाम करने की साजिश*
अखिलेश यादव ने कहा कि जो कानून को नहीं मानते और जो गरीबों को सताते हैं वो सपा को वोट न करें। उन्होंने कहा कि किसानों को कुचलने वाले मंत्री के बेटे को जमानत मिल गई, क्योंकि सरकार ने अपना पक्ष सही से नहीं रखा। आरोपी मंत्री का बेटा अदालत से तो जमानत पा गया लेकिन जनता की अदालत से न वो न भाजपा दोनों माफ नहीं होगीं। करहल में हमले की घटना पर उन्होंने कहा कि करहल में एसपी बघेल और एक राज्यसभा सांसद पर हमला खुद भाजपा वाले करा रहे हैं। वहां पर पाल और शाक्य समाज सपा के पक्ष में है।
*पुरानी पेंशन बहाल होगी*


भाजपा सपा के खिलाफ माहौल बनाना चाह रहें, लेकिन जनता सब जान रही है। भाजपा में सबसे बड़ा नेता सबसे बड़ा झूठ बोलता है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में जितना बड़ा नेता उतना बड़ा झूठ बोलता है। हमारी सरकार में पुरानी पेंशन बहाल होगी। औरैया में प्लास्टिक सिटी बनेगी। अखिलेश ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल होगी। इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। अखिलेश ने कहा कि औरैया में प्लस्टिक सिटी योगी नहीं लगा पाए। सपा सरकार में प्लास्टिक सिटी बनेगी। जैसे-जैसे चुनाव बढे़गा भाजपा शून्य होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता इनके खिलाफ है। जैसे जैसे चुनाव बढ़ रहा है, वैसे वैसे भाजपा साफ हो रही है। कहा सपा में 11 लाख खाली पदों पर भर्ती होगी।
ए, के,सिंह संवाददाता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!