औरैया,बाइक सवार बदमाशों ने महिला की छीनी चेंन

औरैया,बाइक सवार बदमाशों ने महिला की छीनी चेंन

*औरैया।* शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में सोमवार की देर शाम बाइक सवार दो युवकों ने बाजार करने जा रही एक महिला की सोने की चेंन छीन ली। महिला के चिल्लाने पर लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन लुटेरे मौके से भाग जाने में सफल रहे। पीड़ित महिला ने मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
औरैया निवासी महिला कमलेश पांडे पत्नी अनिल कुमार पांडे सोमवार की देर शाम बाजार करने के लिए अपने घर से निकली थी। जैसे ही वह एचडीएफसी बैंक के समीप पहुंची। उसी समय बाइक सवार दो युवक आ गये, और झपट्टा मारकर महिला के गले में पड़ी सोने की चेंन छीन ली। महिला के चिल्लाने पर जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक लुटेरे बाइक से भाग जाने में सफल रहे। पीड़ित महिला ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के आधार पर छानबीन कर बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
ए, के,सिंह संवाददाता जनपद औरैया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!