औरैया अज्ञात कारणों से लगी आग सात मवेशी जलकर मौत

अज्ञात कारणों से लगी आग सात मवेशी जलकर मौत

*औरैया।* विकासखंड भाग्यनगर क्षेत्र के ग्राम शाह आलमपुर में बीती रात एक फूंस के बंगले में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे उसमें बधे 7 मवेशी झुलस कर मर गए। ग्रामीणों ने अथक परिश्रम कर आग पर काबू पाया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।
विकासखंड भाग्यनगर थाना फफूंद क्षेत्र के ग्राम शाह आलमपुर में मंगलवार की रात कुँअर सिंह पुत्र बलराम के फूंस के बंगले में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों को देखकर परिजन व ग्रामीण दौड़ पड़े, और अथक परिश्रम का आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बगले में बधी 7 बकरियां जलकर मर गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान कुंवर सिंह ने बताया कि आग लगने से उसका कमोवेश एक लाख रुपए का नुकसान हो गया है। क्षेत्रीय लेखपाल ने मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा दिलाया है। ए, के,सिंह संवाददाता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!