औरैया पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कस्बे में किया फ्लैग मार्च

*पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने कस्बे में किया फ्लैग मार्च*
*कंचौसी,औरैया।* कंचौसी चौकी क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व बल के जवानों ने पैदल मार्च कर सुरक्षा का एहसास कराया।लछियामऊ ,मधवापुर, लहरापुर,सहित आधा दर्जन गांवों व कंचौसी रेलवे व कंचौसी चौकी तक फ्लैग मार्च किया गया।सीओ सदर सुरेंद्र नाथ ने बताया निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने के लिए सुरक्षा का अहसास कराया गया। चुनाव शांतिपूर्ण कराना पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है। इस दौरान एसओ दिबियापुर विकास राय,केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सबइंस्पेक्टर गंगासरन शर्मा,कंचौसी चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र सहित अन्य पुलिस बल व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया गया।
ए, के,सिंह संवाददाता
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram – https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41
Follow Us





