औरैया,नाबालिक किशोरी को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म*

*औरैया,नाबालिक किशोरी को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म*

 

*बिधूना,औरैया।* एक युवती ने एक व्यक्ति पर अपनी नाबालिग बहिन के साथ बहला-फुसलाकर धमका कर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जाँच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कस्बा निवासी एक युवती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीते तीन वर्ष पूर्व उसका कस्बे के ही एक व्यक्ति से विवाद हुआ था जिसमें उसके स्वजनों द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी| कहा विवेचना के बाद जब मामला न्यायालय में पहुंचा तो विपक्षी गणों ने पुनः इस तरह की घटना न किये जाने का आश्वासन देने के साथ क्षमा माँगते हुऐ अपने ही परिवार के एक युवक के साथ शादी किये जाने का आश्वासन दिया था |कहा जिसके बाद दोनों परिवारों का मेल जोल बढ गया और एक दूसरे के घर आना जाना शुरु हो गया। पीडिता ने कहा बाद में उसी युवक ने उसकी नाबालिग बहिन के ऊपर डोरे डालना शुरु कर दिया और मौका पाकर डरा धमकाकर उसकी बहिन के साथ दुष्कर्म किया। कहा एक बार उसी युवक ने उसकी बहिन को बनखंडेश्वर वाली गली में डरा धमकाकर खींच कर ले जाकर दुष्कर्म किया। जब उसने अपनी बहिन से सख्ती के साथ जानकारी की तो उसने सारी बात बता दी। कहा इस बात का जब उसने उलाहना उसके स्वजनों को दिया तो आरोपी के स्वजनों ने लात घूसों थप्पड़ों से उसकी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!