बालिका दिवस पर शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम

गाजीपुर : सदर ब्लाक क्षेत्र के चक जाफर  उर्फ जफरापुर गांव में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर इंसाफ फाउंडेशन ने ग्राम चकजाफर उर्फ जफरापुर, पोस्ट कटैला, ब्लॉक सदर, जिला गाजीपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उनकी शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में सरिता कुमारी, साधना कुमारी, मधु कुमारी, संध्या कुमारी, सुकन्या कुमारी, अनामिका कुमारी, सुष्मिता, चांदनी, अंजलि, स्मिता कुमारी, अनुष्का, आराधना और आकांक्षा जैसी अनेक बालिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन इंसाफ फाउंडेशन के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने किया। इस दौरान मनीष कुमार यादव और गांव की अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं। उपेंद्र यादव ने बालिकाओं को उनके अधिकारों और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम ने न केवल बालिकाओं को जागरूक किया, बल्कि समुदाय में भी सकारात्मक संदेश फैलाने का कार्य किया। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में लड़कियों की स्थिति में सुधार लाने की दिशा में एक नई आशा जगी है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!