मतदान से पहले पीएम मोदी ने वर्चुअल जनचौपाल के माध्यम से मतदाताओं से किया संवाद व कही ये बड़ी बात

उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी ने आज वर्चुअल जनचौपाल के माध्म से मतदाताओं से संवाद किया. पीएम मोदी ने जनचौपाल के माध्यम से मथुरा, आगरा और बुलंदशहर के मतदाताओं से संवाद किया.

पीएम ने कहा, “यूपी के लोगों ने दो टूक कह दिया है कि धन-दौलत, बाहुबल, जातिवाद, संप्रदायवाद के दम पर भले कुछ लोग कितनी ही राजनीति कर लें लेकिन वो जनता का प्यार नहीं पा सकते.”

पीएम मोदी ने पूर्व की सपा सरकार पर कहा कि जो पहले सरकार में थे उन्हें ना तो आप लोगों की आस्था से मतलब रहा है और न आप लोगों की जरूरतों से. उनका सिर्फ एक ही एजेंडा रहा है- यूपी को लूटो. उन्हें यूपी के विकास से कोई वास्ता नहीं हैं उन्हें बस सरकार बनाने से मतलब रहा है. पीएम ने सपा सरकार ने दौरान अपराध को लेकर भी आलोचना की.

पीएम मोदी ने सपा सरकार ने दौरान पलायन को लेकर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि लोग अपना घर छोड़कर पलायन को मजबूर होते थे. आगरा के दंगों में आरोपियों के सिर पर किसका हाथ था, ये आप भलीभांति जानते हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!