Bigg Boss 13 के फर्स्ट रनरअप आसिम रियाज पहली बार सलमान खान के साथ स्क्रीन करेंगे शेयर

टेलीविजन जगत के सबसे पॉपुलर रियेलिटी शो बिग-बॉस 13  के फर्स्ट रनरअप रहे आसिम रियाज ने सीजन में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. जब से आसिम शो से बाहर आए हैं, उनके पास काम की लंबी कतार लगी हुई है.

म्यूजिक वीडियोज से धमाल मचा चुके हैं और अब खबर है कि आसिम रियाज जल्दी ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं. उन्होंने इसमें वह बॉलीवुड के सुपरस्टार और बिग बॉसके होस्ट सलमान खान  के साथ नजर आएंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आसिम रियाज इस फिल्म में सलमान खान के छोटे भाई का रोल निभाते नजर आएंगे. यह फिल्म है ‘कभी ईद कभी दिवाली’.  पिछले दिनों ही सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ का ऐलान किया था.

लेकिन, ‘अंतिमः द फाइनल ट्रुथ’ के बाद उन्होंने सपोर्टिंग रोल ना करेन का फैसला लिया और सलमान खान भी उनके इस फैसले में उनके साथ खड़े दिखे. ऐसे में आयुष शर्मा ने ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में सलमान खान के छोटे भाई का रोल छोड़ दिया.

जिसके बाद मेकर्स ने इस रोल के लिए नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी. और अब कहा जा रहा है कि मेकर्स की ये तलाश आसिम रियाज पर आकर खत्म हो गई है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!