बिहार: दिनदहाड़े अपराधियों ने एसी मैकेनिक की गोली मारकर की हत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

बिहार के आरा में अपराधियों ने मंगलवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक एसी का मैकेनिक था. अभी पुलिस एक महीने पहले हुई बबन यादव की हत्या की गुत्थी सुलझा कर अपनी पीठ थपथपा रही थी कि मंगलवार की सुबह टाउन थाना क्षेत्र के आंबेडकर कॉलोनी के समीप हुई इस घटना ने नींद उड़ा दी है.

इधर, दिनदहाड़े इस वारदात को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. युवक टाउन थाना क्षेत्र के मोती टोला निवासी स्व. महेंद्र यादव का 28 वर्षीय पुत्र सुशील यादव है. वह मंगलवार की सुबह बाइक से बाजार से घर लौट रहा था.

गोली लगने के बाद वह जख्मी होकर खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा. परिजन उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

मृतक के भाई सुधीर ने बताया कि जेल में बंद कुख्यात लोगों से 2020 के होली के समय से दुश्मनी चल रही थी. मामूली विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दुश्मनी हो गई.

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@KarmakshetraTV
Facebook – https://www.facebook.com/karmakshetratvofficial
Instagram
https://www.instagram.com/karmakshetratvofficial/
Twitter – https://x.com/KarmakshetraTV
Whatsapp – https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaz88DkG3R3nqmdV1H41

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!